रेलवे : चलेगा फुलेरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य, यातायात रहेगा प्रभावित

 बीकानेर, जयपुर, निडर इंडिया न्यूज। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मण्डल के फुलेरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी  शशि किरण के अनुसार इसके चलते  उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई ट्रेनें प्रभावित रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

गाडी संख्या 19619, फुलेरा-रेवाडी ट्रेन 30 दिसंबर, 04 जनवरी 26,13 जनवरी,18 जनवरी, 19जनवरी, 20 जनवरी, 25 एवं 26 जनवरी (08 ट्रिप)को फुलेरा के स्थान पर पीपली का बास से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा फुलेरा-पीपली का बास स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाडी संख्या 19620, रेवाडी- फुलेरा रेलसेवा जो दिनांक 30.12.25, 04.01.26,13.01.26,18.01.26, 19.01.26, 20.01.26, 25.01.26 एवं 26.01.26 (08 ट्रिप) को रेवाडी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा पीपली का बास स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा पीपली का बास – फुलेरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाडी संख्या 19620, रेवाडी- फुलेरा रेलसेवा जो 28 दिसंबर को रेवाडी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा पीपली का बास स्टेशन पर 50 मिनट रेगूलेट रहेगी।

गाडी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस 29.12.25, 03.01.26, 12.01.26, 17.01.26, 18.01.26, 19.01.26, 24.01.26 एवं 25.01.26 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी, यह मार्ग में जयपुर मंडल पर 01 घंटे रेगूलेट रहेगी।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *