कला जगत : भजन सम्राट अनूप जलोटा कल बीकानेर आएंगे, बहेगी भजन सरिता - Nidar India

कला जगत : भजन सम्राट अनूप जलोटा कल बीकानेर आएंगे, बहेगी भजन सरिता

मोहता ट्रस्ट की पहल, एमजीएसयू ऑडिटोरियम में होगी नॉनस्टॉप संगीत संध्या 

बीकानेर,निडर इंडिया न्यूज। 

सेवा को संस्कार मानने वाले मोहता परिवार ने एक बार फिर शहर के लिए विशेष पहल की है। मोहता आयुर्वेदिक चिकित्सालय और सेठ रामगोपाल गोवर्द्धन दास मोहता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बीकानेर में भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा की विशेष संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 16 दिसंबर 2025 को शाम 5 से 8 बजे तक महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में होगा।

निशुल्क पास से ही प्रवेश
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश केवल निशुल्क प्रवेश-पत्र से ही मिलेगा। ऑडिटोरियम में लगभग 1000 दर्शकों के बैठने की तैयारी की जा रही है। ऑडिटोरियम परिसर को विशेष रूप से सजाया जाएगा।

भजन, गजल और गीत… नॉनस्टॉप प्रस्तुति
आयोजक टीम के अनुसार अनूप जलोटा अपनी सुमधुर आवाज में भजनों के साथ गजलें और गीत भी प्रस्तुत करेंगे। संगीत संध्या तय समय पर शुरू होगी और बिना किसी ब्रेक के नॉनस्टॉप चलेगी। इसे बीकानेर की एक विशिष्ट सांस्कृतिक शाम के रूप में तैयार किया गया है।

 सवा सौ साल से जारी है सेवा परंपरा
मोहता परिवार बीकानेर ही नहीं, देश-दुनिया में सेवा कार्यों के लिए जाना जाता है। स्व. मोतीलाल मोहता की सेवा विरासत को उनके पुत्र शिवदास, जगन्नाथ, लक्ष्मीचंद और गोवर्द्धन दास मोहता ने आगे बढ़ाया। मोहता आयुर्वेदिक चिकित्सालय, मोहता धर्मशाला, मोहता रसायनशाला सहित विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से परिवार पिछले लगभग 125 वर्षों से समाज सेवा कर रहा है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *