बीकानेर : फिटनेस सेन्टर नोखा में खोलने से ऑटो चालकों को हो रही परेशानी, इंटक ने उठाया यह मुद्दा - Nidar India

बीकानेर : फिटनेस सेन्टर नोखा में खोलने से ऑटो चालकों को हो रही परेशानी, इंटक ने उठाया यह मुद्दा

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

ऑटो का फिटनेस सेन्टर नोखा में रखा गया है। इसके चलते ऑटो चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बीकानेर में ऑटो चलाने वालों को नोखा जाकर फिटनेस करवाना भारी पड़ेगा। इसको लेकर भारतीय राष्ट्रीय ऑटो ड्राइवर यूनियन (इंटक )के हेमन्त किराडू ने      राजस्थान के ट्रांसपोर्ट मंत्री  बैरवा और राजस्थान के ट्रांसपोर्ट आयुक्त को ज्ञापन भेजा है। इसके जरिए बताया है कि  जिला मुख्यालय बीकानेर के ऑटो का फिटनेस के लिए  नोखा में  फिटनेस सेंटर रखा गया हैं। नोखा बीकानेर विकास प्राधिकरण में नहीं है, ऐसे में यह फिटनेस सेन्टर वहां होना  न्यायोचित नहीं है।

नोखा नेशनल हाईवे है,जहां आए दिन हादसे होते है, बीकानेर से नोखा 70 K.M.है। इस बीच टोल भी आते है। आए दिन दुर्घटना से ऑटो चालकों को आर्थिक नुकसान के साथ जीवन भी खतरे में रहेगा। किराड़ू ने सरकार के इस आदेश का कड़ा विरोध जताया है। साथ यूनियन ने बीकानेर में फिटनेस सेंटर शीघ्र चालू करने मांग की है। संगठन ने ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *