बीकानेर : युवाओं ने सीखे पत्रकारिता के गुर, आंध्र प्रदेश मूल के विद्यार्थियों ने निभाई भागीदारी, खाजूवाला के युवा हुए शामिल - Nidar India

बीकानेर : युवाओं ने सीखे पत्रकारिता के गुर, आंध्र प्रदेश मूल के विद्यार्थियों ने निभाई भागीदारी, खाजूवाला के युवा हुए शामिल

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

मरुधरा पीआर एजेंसी और जिला उद्योग संघ के तत्वावधान में  मंगलवार को एक दिवसीय निःशुल्क मीडिया वर्कशॉप आयोजित की गई। इसमें पत्रकारिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के इच्छुक 34 युवाओं ने भागीदारी निभाई। इनमें बीकानेर के अलावा खाजूवाला के युवाओं ने भाग लिया। वहीं आईएबीएम में पढ़ने वाले छात्रों ने भी इस कार्यशाला में भागीदारी निभाई।

इस मौके पर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने कहा कि युवाओं को पत्रकार के रूप में प्रशिक्षित करना अच्छी पहल है। वहीं नेशनल करियर काउंसलर चंद्रशेखर श्रीमाली ने कहा कि समय-समय ऐसी कार्यशालाओं का आयोजन होना चाहिए।

वर्कशॉप संयोजक नवरत्न जोशी ने बताया कि वर्कशॉप के दौरान 5 सत्र आयोजित किए गए। पहले सत्र में वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर दिनेश गुप्ता ने फोटो पत्रकारिता के विभिन्न आयामों पर बात रखी। दूसरे सत्र में हरीश बी. शर्मा ने प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता और समाचार लेखन के बारे में बताया।

तीसरे सत्र में लक्ष्मण राघव ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कवरेज के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। चौथे सत्र में राजेंद्र सेन ने सोशल मीडिया की आवश्यकता और सावधानियां विषय पर बात रखी और पांचवें वअंतिम सत्र में आरजे मयूर द्वारा रेडियो जॉकी क्षेत्र में करियर की संभावनाओं के बारे में बताया। प्रत्येक सत्र के बाद प्रश्नोत्तर का कार्यक्रम भी रखा गया।

सहसंयोजक केशव आचार्य ने बताया कि समापन सत्र के मुख्य अतिथि कवि कथाकार राजेंद्र जोशी थे। अध्यक्षता आरसेटी के जिला प्रबंधक रूपेश शर्मा ने की। जोशी ने बीकानेर की पत्रकारिता के इतिहास के बारे में बताया और कहा कि युवाओं को इस परंपरा को आगे बढ़ाना होगा। रूपेश शर्मा ने कहा कि आज के दौर में मीडिया की भूमिका बढ़ी है। ऐसे में युवाओं को पत्रकार के रूप में तैयार करना अच्छी पहल है।

इस दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। युवाओं ने कार्यशाला से जुड़े अपने विचार रखे। वरिष्ठ पत्रकार श्याम मारू ने पत्रकारिता की दशा और दिशा पर अपनी बात रखी। इस दौरान सावन पारीक भी शामिल रहे ।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *