रेलवे : आईआरसीटीसी कराएगा सिंगापुर-मलेशिया का टूर - Nidar India

रेलवे : आईआरसीटीसी कराएगा सिंगापुर-मलेशिया का टूर

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

भारतीय रेलवे के उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी)  की ओर इस बार विदेश यात्रा का टूर पैकेज बनाया है। यह यात्रा 27 अक्टूबर से शुरू होगी। आईआरसीटीसी के अपर महा- प्रबंधक, पर्यटन, योगेन्द्र सिंह गुर्जर ने आज एक पत्रकार वार्ता में पैकेज की जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि पर्यटकों को विदेश भ्रमण करवाने की योजना बनाई है,जिसके तहत सिंगापुर – मलेशिया का टूर करवाया जाएगा। जिसकी अवधि 6 रात 7 दिन है और किराया डबल ऑक्यूपेंसी पर रुपये 1,25,085/- प्रति व्यक्ति रखा गया है। इस पैकेज में सिंगापुर, और कुआलालम्पुर स्थित प्रसिद्ध स्थानों की सैर करवाई जाएगी।

यह रहेगा शिड्यूल…

सिंगापुर: नाईट सफारी, सिंगापुर सिटी टूर, सेंटोसा आइलैंड टूर, मैडम टुसाड म्यूजियम, विंग्स ऑफ़ टाइम, सिंगापुर सी एक्वेरियम, यूनिवर्सल स्टूडियो, अतिरिक्त भुगतान पर गार्डन बाई द बे का ऑप्शनल टूर ।

कुआलालम्पुर: जैंटिंग हाइलैंड्स, बाटू केव्स, कुआलालम्पुर का सिटी टूर, किंग्स पैलेस (फोटो स्टॉप), चॉकलेट फैक्ट्री, इंडिपेंडेंस स्क्वायर, पार्लियामेंट हाउस (ड्राइव थ्रू), नेशनल मोन्यूमेंट, जमेकस मोसके (फोटो स्टॉप), पेट्रोनास टविन टावर (स्काई ब्रिज एंट्री) पुत्रजया ।

यह सुविधाएं मिलेगी…
• जयपुर से आने – जाने का हवाई किराया।
• थ्री स्टार श्रेणी होटल्स में रुकने की व्यवस्था।
• वीजा फीस।
• रोज़ाना ब्रेकफास्ट, लंच एवं डिनर (इंडियन रेस्टोरेंट्स में)।
• ए /सी डिलैक्स बसों द्वारा मुख्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण एवं प्रवेश शुल्क।
• यात्रा बीमा और टूर गाइड की सुविधा मिलेगी।

आईआरसीटीसी के अपर महाप्रबन्धक/पर्यटन योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि हालांकि इस टूर का मूल्य 1,25,085/- प्रति व्यक्ति रखा गया है, उसमे से 5% TCS टैक्स का रिफंड यतें को अपना ITR refund भरते समय वापिस मिल जायेगा, अत: पैकेज कि कीमत 118820/- प्रति व्यक्ति रहेगी। इसके अलावा  आईआरसीटीसी की ओर से नवंबर माह में दुबई और शारजाह यात्रा का पैकेज भी तैयार किया गया है। इसमें प्रति व्यक्ति 98 हजार 280 रुपए किराया रखा गया है।

पुरी-गंगासागर अयाेध्या धाम यात्रा 4 से  15 अक्टूबर तक 

गुर्जर ने बताया कि अगले माह 4 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक  पुरी गंगासागर अयोध्या धाम की यात्रा कराई जाएगी। इस दौरान जगनाथ धाम, कोणार्क सूर्य मंदिर, गंगासागर तीर्थ, कालीघाट कोलकाता, बैद्यनाथ धाम सहित कई तीर्थ स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

इस पैकेज की विस्तृत जानकारी व्हाट्सएप्प नंबर 8595930997, 9001094705 से भी प्राप्त कर सकते हैं I इन पैकेज की बुकिंग सुविधा आई.आर.सी.टी.सी. की वेबसाइट www.irctctourism.com पर भी उपलब्ध है I इसके अलावा आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय: 708, 7 वी मंजिल क्रिस्टल मॉल, बनीपार्क, कलेक्ट्रेट सर्किल के पास जयपुर, (राजस्थान) में आकर भी करवा सकते है I सम्बंधित विवरण फ़ोन न. 8595930997, 9001094705 से भी लिया जा सकता है.

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *