स्वास्थ्य : राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में चिकित्सा शिविर आयोजित, अब कल से योग शिविर - Nidar India

स्वास्थ्य : राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में चिकित्सा शिविर आयोजित, अब कल से योग शिविर

प्राकृतिक उपचार शिविर में 128 लोगों ने कराया उपचार

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र अपनी 75वीं वर्षगांठ को लेकर इन दोनों अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी कड़ी में यहां पर तीन दिवसीय प्राकृतिक उपचार शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 128 लोगों ने भाग लिया। जिसमें 60 महिलाएं व 68 पुरुष शामिल थे। इन सबको प्राकृतिक उपचार देकर स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया।

राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा के अंदर गंगा शहर के मंत्री बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि अब इस केंद्र में 17 से 20 सितंबर तक योग शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें योगाचार्य श्रीरतन तंबोली आने वाले सभी लोगों को निशुल्क योग क्रियाएं सिखाएंगे। यह शिविर प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक संचालित होगा। योग गुरु जुही गुप्ता, हेमानी दाधीच, पिंकी जैन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

केंद्र के मंत्री बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि तीन दिनों तक चले प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में मड़बाथ, जल नेती, मिट्टी पट्टी सहित विभिन्न प्राकृतिक उपचारों से या आए सभी महिला व पुरुषों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया।

इन्होंने दी सेवाएं

शिविर में महावीर उपाध्याय, सौरभ प्रजापत, कुणाल तवर, कविता सुथार, सुनीता प्रजापत, कृष्णा कच्छावा, शंकरलाल तवर, मयंक बोथरा आदि ने सेवाएं दी।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *