राजनीति : बीजेपी ने निकाली तिरंगा यात्रा, शहर के नौ मंडलों हुआ आयोजन - Nidar India

राजनीति : बीजेपी ने निकाली तिरंगा यात्रा, शहर के नौ मंडलों हुआ आयोजन

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

भारती जनता पार्टी ने मंलगवार को तिरंगा यात्राएं निकाली। शहर के सभी नौ मंडलों पर यात्रा का आयोजन किया गया। वहीं देहात भाजपा ने सीएम के दौरे को लेकर प्रस्तावित तिरंगा यात्रा के संबंध में मंगलवार को बैठक आयोजित की गई।

भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर के 10 मंडलो की कार्यशाला हुई। वहीं 9 मंडलो की तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा तिरंगा यात्रा संयोजक एडवोकेट अशोक प्रजापत ने बताया कि  राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।  इसके तहत बीकानेर शहर के 9 मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली गई और जस्सूसर मण्डल में बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा लालगढ़ मंडल, जूनागढ़, शिवबाड़ी, रानी बाज़ार, गंगाशहर, गोपेश्वर, पुराना शहर, नया शहर,  मुक्ता प्रसाद मण्डल के सदस्य शामिल हुए।
देहात के बीछवाल मंडल से 14 को निकलेगी यात्रा…

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में मंगलवार को भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सीएम भजन लाल शर्मा के 14 अगस्त को बीकानेर दौरे को देखते हुए तैयारी बैठक रखी गई।

इसमें मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया के साथ विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, विधायक विश्वनाथ मेघवाल, जेठानंद व्यास, पूर्व जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थित में भाजपा देहात की तिरंगा यात्रा को लेकर जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों, छात्र नेताओं को संबोधित किया।

प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्राएं होंगी। हमारा सौभाग्य है आपके जिले की तिरंगा यात्रा में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल होंगे।
जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा बीछवाल मंडल के नाल गांव में 14 अगस्त को सुबह 11 बजे तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में एक विशाल तिरंगा रैली निकाली जाएगी जिसमें बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, आमजन शामिल होगे जिसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों दी गई।

मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया आज की बैठक में महामंत्री दिलीप राजपुरोहित, कैलाश विश्नोई, उपाध्यक्ष जसवंत दईया, महेश झांवर, मंत्री राजाराम ओझा, संजना प्रजापत, खुशबू आसोपा, भरत सुथार, जयकिशन उपाध्याय, सोशल मीडिया संयोजक, पवन स्वामी, अशोक मारू, निशु लिंबा, प्रवक्ता महेंद्र ढाका, मोर्चा अध्यक्ष भंवर जांगिड़, विनोद गिरी मौजूद रहे।

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *