बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

सीएम भजन लाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा तैयारियों में जुट गई है। रविवार को संभाग मुख्यालय में भाजपा कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान 14 अगस्त को सीएम भजन लाल के बीकानेर आने के कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई।
किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी ने बताया में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सुबह 11 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगा। इसमें मुख्यमंत्री विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी।
प्रभारी धोद विधायक गोवर्धन वर्मा ने बताया इस दिन मुख्यमंत्री खाजूवाला सीमा पर स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले कोडेवाला पोस्ट बॉर्डर पर जाएगा। सीएम बीएसएफ के जाबांजो के बीच जाकर उनसे संवाद करेंगे। रतनगढ़ पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि ने बताया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसभा में बीकानेर की सभी विधानसभाओं से आमजन आएंगे।
जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आगमन को लेकर आज कोर कमेटी की बैठक में सभी बिंदु पर चर्चा हुई । पॉलिटेक्निक मैदान जनसभा स्थल का दौरा कर तैयारियां शुरू की है।
बैठक में विधायक विश्वनाथ मेघवाल, ताराचंद सारस्वत, विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, जिला प्रभारी ओम सारस्वत, पूर्व जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गैदर, प्रधान कानाराम गोदारा, राजकुमार कसवा, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, कैलाश विश्नोई, तोलाराम कूकना, श्याम सिंह हांडला, कौशल शर्मा, पूर्व नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, मीडिया संयोजक मनीष सोनी, कमल गहलोत मौजूद रहे।






