राजनीति : श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान याद दिलाने के लिए बूथवार पहुंचेंगे कार्यकर्ता - Nidar India

राजनीति : श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान याद दिलाने के लिए बूथवार पहुंचेंगे कार्यकर्ता

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को लेकर भाजपा तैयारियों में जुट गई है। बीकानेर शहर जिला कार्यालय में आज जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में आज बैठक आयोजित की गई। इस दौरान  भाजपा पदाधिकारियों के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बीकानेर शहर के सभी बूथों पर कार्यक्रम किए जाएंगे।

प्रत्येक बूथ पर एक वक्ता जाएगा और डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देंगे और किस तरह मुखर्जी ने देश हित में अपने प्राण न्योछावर किए उनकी बाते उनके विचार बूथ स्तर कर पहुंचाएंगे। कार्यक्रम के प्रभारी होशियार सिंह, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, प्रभारी जिनेंद्र राजवी ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी।

आज के कार्यक्रम में उपाध्यक्ष बाबूलाल गहलोत, आनंद सिंह भाटी, विजय उपाध्याय, दीपक पारीक, जिला मंत्री मनीष सोनी, संगीलाल गहलोत, कौशल शर्मा, अनु सुथार, भारती अरोड़ा, जगदीश सोलंकी, रमजान अब्बासी, मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा, प्रेम गहलोत, विशाल गोलछा, दिनेश चौहान, राजाराम सीगड़, गोपाल अग्रवाल, सरिता नाहटा, पुखराज स्वामी, आदित्य भाटी, अरुण सोलंकी, राजेंद्र जीनगर, सुभाष पुरोहित, नरेंद्र सिंह, पूनम चंद पूनिया, अजय खत्री, जेठमल नाहटा, रमेश सियोता, विनोद करल, चंद्रप्रकाश स्वामी, संदीप भोजक, चांद कंवर, लोकेश कुमार, हरिकांत शर्मा, सुनील जोशी, अनिल पांडे मौजूद रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *