बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
रंगत फाउंडेशन की ओर से होने वाले दो दिवसीय हुनर सीजन-2 कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। प्रतिभावान हुनरबाज उत्साह के साथ अपना रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं।
रंगत के संस्थापक रोशन बाफना ने बताया कि हुनर श्रृंखला का उद्देश्य परंपरागत कलाओं के साथ हर उस टैलेंट को मंच देना है जिनको मंच मिलता ही नहीं है। ऐसे में रंगत के हुनर में हर तरह के टैलेंट को आसमान मिल सकता है। इस कार्यक्रम की ब्रांड एम्बेसडर गरिमा विजय है।प्रतियोगिता में सभ्यता-संस्कृति को दूषित करने वाली सामग्री पर पाबंदी रहेगी।

राजकुमारी व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। पहला चरण नॉन स्टेज कैटेगरी व दूसरा चरण स्टेज कैटेगरी की विधाओं में आयोजित होगा। शशिराज गोयल ने बताया कि नॉन स्टेज कैटेगरी की प्रतियोगिता 28 मई की सुबह 8:30 बजे से जूनागढ़ के पीछे स्थित महिला मंडल स्कूल में आयोजित होगी। वहीं स्टेज कैटेगरी की प्रतियोगिता 29 मई की शाम 6:45 बजे से रानी बाजार स्थित जिला उद्योग संघ भवन में आयोजित होगी।
पूजा सोनी ने बताया कि हुनरमंदों को प्री-रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। अब तक बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए 7014330731 पर अपना नाम, माता-पिता का नाम, उम्र, पता व विधा लिखकर वाट्सएप करना होगा। इसी नंबर पर कॉल करके भी संपर्क किया जा सकता है।
हर्षिता शर्मा ने बताया कि पेंटिंग, स्केचिंग, हैंडीक्राफ्ट, सिलाई, बुनाई, फैशन डिजाइनिंग, मेंहदी, रंगोली, मांडणा, हेयर स्टाइल जैसी विधाएं नॉन स्टेज कैटेगरी में शामिल होंगी।इस कैटेगरी में प्रतियोगी को 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
अर्पिता जैन ने बताया कि स्टेज कैटेगरी में सिंगिंग, डांस, वाद्य यंत्र वादन, एक्टिंग, मिमिक्री, कविता, हास्य, भाषण, नाटक, ट्रेडिशनल मॉडलिंग, वेशभूषा, बहरूपिया, कठपुतली, स्टोरी टेलिंग, झांकी, शायरी सहित हर प्रकार की मंचीय विधा शामिल की जाएगी। स्टेज कैटेगरी में प्रस्तुति के लिए प्रतिभागी को 2 मिनट का समय दिया जाएगा।
कुशल बाफना ने बताया कि प्रतियोगिता चार आयु वर्गों में होगी। सभी आयु वर्गों में अधिकतम दस-दस उत्कृष्ट प्रस्तुतियों का चयन उत्कृष्ट कला सम्मान के लिए किया जाएगा।
Post Views: 55






