राजनीति : बीकानेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सीएम की गाड़ी के आगे विरोध प्रदर्शन - Nidar India

राजनीति : बीकानेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सीएम की गाड़ी के आगे विरोध प्रदर्शन

 बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज बीकानेर दौरे पर आए सीएम भजन लाल के काफिले के आगे जाकर विरोध प्रदर्शन किया और तिरंगे का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान के नारे भी लगाए। देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने नारे लिखी तख्तियां दिखाकर विरोध प्रदर्शन।

 


जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि भाजपा विधायक बाल मुकंदाचार्य के तिरंगे से पसीना पौंछने के प्रकरण और मध्य प्रदेश के मंत्रियों का सेना के खिलाफ दिए गए विवादित बयान के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। इसी कड़ी में आज सीएम के काफिले के सामने विरोध किया गया। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ का प्रयास भी किया।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का काफिला जैसे ही रानी बाजार पुलिया से नीचे उतरा तभी इन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “तिरंगे और सेना का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” सरीखे नारे लगाए।   प्रदर्शनकारियों ने भाजपा नेताओं पर तिरंगे के अपमान और सेना के खिलाफ बयानबाजी का आरोप लगाया। ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *