राजनीति : खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल बने अनुसूचित जाति कल्याण समिति के सभापति - Nidar India

राजनीति : खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल बने अनुसूचित जाति कल्याण समिति के सभापति

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने सोलहवीं राजस्थान विधानसभा की वर्ष 2025-26 के लिए समितियों का गठन किया है।  देवनानी ने गठित राजस्‍थान विधान सभा की नियम समिति, प्रश्‍न एवं संदर्भ समिति, महिलाओं एवं बालकों के कल्‍याण संबंधी समिति, पिछड़े वर्ग के कल्‍याण संबंधी समिति, अनुसूचित जाति कल्‍याण समिति, अनुसूचित जनजाति कल्‍याण समिति, गृह तथा स्‍थानीय निकायों और पंचायतीराज संस्‍थाओं संबंधी समिति, पुस्‍तकालय एवं सरकारी आश्‍वासनों संबंधी समिति, याचिका एवं सदाचार समिति, विशेषाधिकार एवं अधीनस्‍थ विधान संबंधी समिति, अल्‍पसंख्‍यकों के कल्‍याण एवं पर्यावरण संबंधी समिति, सामान्‍य प्रयोजनों संबंधी समिति के लिये सभापतियों व सदस्‍यों का मनोनयन किया है।

विधानसभा अध्यक्ष  देवनानी ने अनुसूचित जाति कल्‍याण समिति के सभापति पद पर खाजूवाला विधायक डॉ. विश्‍वनाथ मेघवाल को नियुक्त किया है।

अनुसूचित जाति कल्‍याण समिति में  बहादुर सिंह,  कालूराम, चुन्‍नी लाल सी.एल. प्रेमी बैरवा,  सोहन लाल नायक,  आदू राम मेघवाल, राधेश्‍याम बैरवा, राम सहाय वर्मा,  विक्रम बंशीवाल, लक्ष्‍मण राम,  गीता बरवड, अनीता जाटव और श्री संजय कुमार को सदस्य मनोनीत किया गया है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *