राजनीति : सीएम के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ता हुए सक्रिय, सभा स्थल का लिया जायजा - Nidar India

राजनीति : सीएम के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ता हुए सक्रिय, सभा स्थल का लिया जायजा

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के बीकानेर दौरे को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने आज संभाग कार्यालय में कार्यक्रम प्रभारी व प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला की मौजूदगी में सीएम के दौरे को लेकर बैठक आयोजित की। साथ ही तैयारियों को लेकर चर्चा की। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सभा स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कार्यक्रम प्रभारी भाजपा प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीकानेर आएंगे, फिर वहां से स्वामी केशवानंद विश्वविद्यालय में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, जिला मंत्री मनीष सोनी, कौशल शर्मा, चंद्रमोहन जोशी, जेठमल नाहटा, भवानी पाईवाल, गजेंद्र भाटी, विमल पारीक ने सभा स्थल का जायजा लिया।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *