शिक्षा : इस संगठन ने उठाई कार्मिकों के हित की बात, वित्त सलाहकार को सौंपे मांग पत्र - Nidar India

शिक्षा : इस संगठन ने उठाई कार्मिकों के हित की बात, वित्त सलाहकार को सौंपे मांग पत्र

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य और प्रदेश कोषाध्यक्ष नवरतन जोशी ने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के वित्तीय सलाहकार संजय धवन से मुलाकात की। इस दौरान उनको शिक्षा निदेशक के नाम तीन मांग पत्र सौंप कर वार्ता की ।

आचार्य ने बताया कि राजस्थान अधीनस्थ कार्यालय मंत्रालयिक सेवा नियम 1999 के नियम 2 ए(5) के प्रावधान अनुसार विभागाध्यक्ष द्वारा अधिनस्थ अधिकारियों को नियुक्ति अधिकारी के रूप में प्रदत्त अधिकारों को प्रत्याहरित कर विभागाध्यक्ष (निदेशक, माध्यमिक शिक्षा) के पास ही रखने की मांग करते हुए इसे 1/4/2025 लागू करने मांग की गई है।

आचार्य ने बताया कि द्वितीय मांग पत्र में राजस्थान सरकार के आदेश के मानदंड में गैर शैक्षणिक पदों के मानदंड में संशोधन करने की मांग करते हुए उच्च माध्यमिक विद्यालयों और पीईईओ कार्यालयों में पदों की वृद्धि करने के लिए लिखा गया है।

आचार्य ने बताया कि तृतीय पत्र में निदेशालय माध्यमिक शिक्षा के विभागीय जांच अनुभाग को सुदृढ़ करने के संबंध में त्वरित निस्तारण के लिए नवीन प्रकोष्ठ गठित कर दो संयुक्त निदेशक,चार उप निदेशक एवं नौ सहायक निदेशक पदों के आवंटन का विरोध करते हुए इसे औचित्यहीन बताया है साथ ही विभागीय जांच अनुभाग में शिक्षा सेवा के अधिकारियों एवं शैक्षिक कर्मचारियों को हटाकर संस्थापन एवं प्रशासनिक अधिकारियों को लगाने एवं मंत्रालयिक संवर्ग के पदों को बढ़ाने की मांग की गई है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *