बीकानेर : सामूहिक विवाह मानवता की सेवा का पुनीत कार्य-पाटिल - Nidar India

बीकानेर : सामूहिक विवाह मानवता की सेवा का पुनीत कार्य-पाटिल

-भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट का 19वाँ सामूहिक विवाह समारोह आयोजित
-केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और केन्द्रीय न्याय एवं विधि मंत्री  मेघवाल ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद
-मेधावी छात्राओं का किया सम्मान

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और केन्द्रीय विधि एवं न्याय न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित 19वें सामूहिक विवाह समारोह में शिरकत की।  पाटिल और  मेघवाल ने नव विवाहित 36 जोड़ों को सफल विवाहित की शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। इसअवसर पर श्री पाटिल ने कहा कि ट्रस्ट सामूहिक विवाह का आयोजन कर मानवता की सेवा का पुनीत कार्य कर रहा है। सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, कमजोर और वंचित लोगों की सहायता के साथ ऐसे आयोजन समाज में समाज की प्रगति हेतु सकारात्मक संदेश देते हैं।
उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की समान भागीदारी है। सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रतिबद्धता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से 15 करोड़ घरों में शुद्ध पानी पहुंचा कर महिलाओं का जीवन आसान बनाया गया है।
इस अवसर पर केंद्रीय न्याय एवं विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि भावना मेमोरियल ट्रस्ट प्रतिबद्धता के साथ नियमित रूप से सामूहिक विवाह का आयोजन करवा रहा है। इसके लिए ट्रस्ट बधाई का पात्र है। यह समारोह एक आयोजन मात्र नहीं है बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणा का अवसर है। उन्होंने नव विवाहित जोड़ों को नए जीवन में प्रवेश की शुभकामनाएं दी। इस दौरान  रवि शेखर मेघवाल ने ट्रस्ट द्वारा अब तक आयोजित आयोजनों की जानकारी दी। आगंतुकों का आभार जताया।

केंद्रीय मंत्री का किया अभिनंदन
इसके पश्चात केंद्रीय जल शक्ति मंत्री  सीआर पाटिल ने पीबीएम अस्पताल स्थित रोग निदान सेवा ट्रस्ट के कार्यक्रम में शिरकत की। यहां उनका अभिनंदन एवं भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा मानव कल्याण के लिए सहयोग किया जा रहा है। यह अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायक और अनुकरणीय है।
यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक  जेठानंद व्यास, श्रीडूंगरगढ़ के विधायक ताराचंद सारस्वत, उत्तर प्रदेश के इंस्टिट्यूट ऑफ़ डिजाइन एंड रिसर्च की अध्यक्ष  शिप्रा शुक्ला, आईजी ओम प्रकाश, जिला कलेक्टर  नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर, भावना मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष  पाना देवी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *