बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

महिलाओं के अखिल भारतीय संगठन राष्ट्र सेविका समिति की ओर से बहनों को प्रशिक्षित करने के लिए प्रतिवर्ष प्रशिक्षण वर्ग लगाए जाते हैं। बीकानेर विभाग का प्रारंभिक शिक्षा वर्ग रविवार से बीकानेर स्थित आदर्श विद्या मंदिर, गंगाशहर में शुरू हुआ, यह 4 जनवरी 2025 तक चलेगा। सोमवार को इस वर्ग का सुबह उद्घाटन सत्र रहेगा। इस वर्ग की वर्गाधिकारी मोनिका गौड़ और वर्ग कार्यवाहिका सावित्री लदरेचा रहेंगे।
अध्यक्ष के रूप में डॉ.रेखा आचार्य व अतिथि के रूप में अनुराधा सक्सेना मौजूद रहेगी। वहीं मुख्य वक्ता प्रीति गोयल होंगे। इस प्रारम्भिक शिक्षा वर्ग में बीकानेर विभाग के बीकानेर, नोखा व खाजूवाला के लगभग हर खंड से बहनों की सहभागिता रहेगी।
इन वर्गों में आने वाले बहनों को शारीरिक मानसिक व बौद्धिक रूप से प्रशिक्षित किया जाता है ।इसमें आयु के 14 वर्ष से लेकर 55 वर्ष तक की बहने अपेक्षित होती है। खंड स्तर तक की बहनों को जोड़ने के लिए विस्तारिकाओ और प्रवासी कार्यकर्ताओं की और सघन प्रवास करके प्रयास किया गया। उसी के परिणाम स्वरूप इन शिक्षा वर्गों में शीत लहर होने के बावजूद अच्छी संख्या में बहनें उपस्थित है। इस संगठन की नींव लक्ष्मीबाई केलकर ने रखी थी। आज यह संगठन वटवृक्ष का रूप ले रहा है।






