करुणा इंटरनेशनल संस्था की कार्यकारिणी का गठन,बोथरा अध्यक्ष, रंगा सचिव ,सेठिया कोषाध्यक्ष निर्वाचित - Nidar India

करुणा इंटरनेशनल संस्था की कार्यकारिणी का गठन,बोथरा अध्यक्ष, रंगा सचिव ,सेठिया कोषाध्यक्ष निर्वाचित

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

करुणा इंटरनेशनल संस्था के बीकानेर केंद्र की नई कार्यकारिणी का गठन दूगड़ ग्रीन हाऊस में हुई। इस दौरान संस्था के निदेशक जतनलाल दूगड़ ने बताया कि कार्यकारिणी का निर्वाचन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें मेघराज बोथरा को अध्यक्ष, राजेश रंगा को सचिव व भैंरूदान सेठिया को कोषाध्यक्ष चुना गया है।

घनश्याम साध एज्यूकेशन ऑफिसर बनाए गए हैं। उपाध्यक्ष पद पर संपतलाल दूगड़, गिरिराज खैरीवाल, दीपक यादव एवं मनोज व्यास चुने गए हैं। उपमंत्री पद पर प्रभुदयाल गहलोत, मुदिता पोपली, डॉ. नीलम जैन एवं सौरभ बजाज का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया। प्रमोद सक्सेना को महाविद्यालय प्रभारी बनाया गया है। बाबूलाल मोहता, लूणकरण छाजेड़, शांतिलाल बोथरा, मोहनलाल सुराणा, पारस डागा, जतनलाल दूगड़, राजेन्द्र गोलछा, ताराचंद बोथरा एवं मूलचंद सामसुखा निदेशक मंडल में रहेंगे। टोडरमल लालानी, रिखबचंद जैन, कानीराम डाकलिया, सुरजाराम पुरोहित एवं नयनतारा छलानी संस्था के संरक्षक होंगे।

क्षेत्रवार प्रभारियो नियुक्ति

इस अवसर पर क्षेत्रवार प्रभारियों को नियुक्ति दी गई और अध्यक्ष को रिक्त क्षेत्रीय पदों पर बाद में आवश्यकता अनुसार नियुक्ति का अधिकार सर्वसम्मति से दिया गया। ईश्वर चंद दूगड़ को नोखा, महावीर जैन को बीकानेर पूर्व, हरिनारायण आचार्य को बीकानेर पश्चिम, रामानंद शर्मा को उदयरामसर व भीनासर तथा महेश गुप्ता को गंगाशहर व सुजानदेसर का प्रभारी बनाया गया है। सभी प्रभारी कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुने गए हैं। निर्वाचन की प्रक्रिया करुणा इंटरनेशनल संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पदम चंद छाजेड़ की अध्यक्षता एवं राज्य प्रभारी भूपेश चारण के निर्देशन में सर्वसम्मति से संपन्न हुई।

दूगड़ के अनुसार इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल मोहता एवं मंत्री गिरिराज खैरीवाल ने अपने कार्यकाल में हुए आयामों एवं गतिविधियों के बारे में प्रकाश डाला। इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों ने केंद्रीय पदाधिकारियों को कई सुझाव प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पदम चंद छाजेड़ ने कहा कि संस्था की कार्यकारिणी से लेकर कई व्यवस्थाओं में आमूलचूल परिवर्तन किए गए हैं। बैठक में दिवंगत एस.एन. स्वामी, पी.सी. तातेड़, बजरंग लाल सारड़ा, केसरीचंद सेठिया और पवन पंचारिया के प्रति 1 मिनिट का मौन रखकर उनकी आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

 

 

 

 

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *