राजस्थान : फिर से खुलेंगे डिपो, राशन डीलर्स की हड़ताल समाप्त - Nidar India

राजस्थान : फिर से खुलेंगे डिपो, राशन डीलर्स की हड़ताल समाप्त

जयपुर, Nidarindia.com
राशन डीलर्स संघर्ष समिति को खाद्य मंत्री से मिले आश्वासन के बाद आज राशन डीलर्स की हड़ताल समाप्त हो गई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सुमित गोदारा के निर्देश पर प्रमुख शासन सचिव भास्कर ए. सावंत की अध्यक्षता में कल राशन डीलर्स संघर्ष समिति की बैठक हुई थी। वार्ता सकारात्मक रहने पर ग्यारह सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इस पर खाद्य मंत्री से वार्ता करवाई गई।

गोदारा से समस्याओं के समाधान कराने का आश्वासन मिलने के बाद संघर्ष समिति ने पिछले सात दिन से चल रही हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की है।

यह ग्यारह सदस्यीय कमेटी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकर समस्याओं के समाधान के लिए एक माह में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *