क्राइम : वाहन चोर गिरोह सक्रिय, एक बाइक और टैक्सी पर किया हाथ साफ - Nidar India

क्राइम : वाहन चोर गिरोह सक्रिय, एक बाइक और टैक्सी पर किया हाथ साफ

बीकानेर, Nidarindia.com
जिले में वाहन चोर गिरोह सक्रिय है। आए दिन बाइक चोरी की वारदातें सामने आ रही है। दो ताजे मामले सामने आए हैं, इनमें चोरों ने टैक्सी पर ही हाथ साफ कर दिया।

पहला मामला : मेघासर निवासी हरिशंकर पुत्र पूनमचंद ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 27 जुलाई को सुबह 4:55 से 5:00 बजे के बीच में उनकी मोटरसाइकिल आपातकालीन पीबीएम के सामने स्टाफ पार्किंग में खड़ी थी। वह सुबह पांच बजे आपातकालीन से पर्ची लेकर बाहर आया तो उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चुराकर ले गया।

दूसरा मामला : मोहता सराय निवासी मोहम्मद नदीम रंगरेज ने कोतवाली में दर्ज कराया है। परिवादी का आरोप है कि पंकज कुमार नामक शख्स बिना बताए उनकी टैक्सी चोरी कर ले गया।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *