बीकानेर : संतों के आशीर्वाद से हो जाता है भक्त का भला, अर्जुनराम मेघवाल ने लगाई संतों के धोक... - Nidar India

बीकानेर : संतों के आशीर्वाद से हो जाता है भक्त का भला, अर्जुनराम मेघवाल ने लगाई संतों के धोक…

बीकानेरNidarindia.com
लोकसभा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने आज सादुलगंज स्थित रामद्वारा में पहुंचे। जहां पर मौजूद संतों से आशीर्वाद लिया। इस दौरान पीठाधीश्वर महंत सुन्दरदास महाराज से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर अर्जुनराम मेघवाल ने कहा संत तो केवल अपने आशीर्वाद मात्र से भक्त का भला कर देते हैं।

बड़े-बड़े महापुरुषों ने संतों की शरण में जाकर अपने जीवन को निर्मल किया है। भगवान तो केवल श्रद्धा मात्र से उपस्थित हो जाते हैं जिनके पास संतों के सत्संग की संपति होती है उनको हमेशा परमानंद की प्राप्ति होती है। लोकसभा मिडिया संयोजक मनीष सोनी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मेघवाल आज सागर, रायसर, नोरंगदेसर में लोगों के बीच पहुंचे। इस दौरान लोगों से कहा आज देशवासियों में आत्मविश्वास बढ़ा है। अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे है।

इसकी वजह साफ है,देश आज कुशल नेतृत्व के हाथ है। इस मौके पर खाद्य आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, भंवरलाल गोदारा, पूनम, भैराराम सोखल, कालूराम, सोहनलाल, रामलाल, रामनारायण गोदारा, बलभेश पुरोहित, सुरेश स्वामी, गोरधन चाहर, मोहन चाहर, सतार, दौलतराम गोदारा, गणेशाराम, हड़मानाराम, रूघाराम, नेमीचंद, गज्जू, फरसाराम, भींखाराम, डॉ सोहन सिंह, हनुमान गोदारा, मोतीलाल गहलोत, रामचंद्र कस्वां, चेतनराम मेघवाल, धन्नाराम बावरिया, रामलाल सुथार, रामदयाल सहित महिलाओं ने भी भाजपा प्रत्याशी का स्वागत सत्कार किया।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *