बीकानेरNidarindia.com
मुरली पुरोहित(पान वाला) की स्मृति में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में सोमवार को वॉलीबाल के मुकाबले शुरू हुए। इसमें पहले दिन राम मंदिर, बाबा रामदेव क्लब प्रथम, सिस्टम क्लब प्रथम ने अपने मुकाबले जीते।


स्थानीय बाबा रामदेव पार्क में यह प्रतियोगिता 15 से 17 जनवरी तक चलेगी। इसमें विजेता टीम को 5100 रुपए नगद राशि का पुरस्कार और उपविजेता को 3100 रुपए और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता के आगाज पर मुख्य अतिथि के रूप में जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा) और सेवादल कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला, वरिष्ठ खिलाड़ी दुर्गादास रंगा थे।
आयोजन कमेटी के दीपक कल्ला ने बताया की मंगलवार को दोपहर 1 बजे से अन्य मुकाबले शुरु होंगे और शाम को 5 बजे से सेमीफइनल के मैच होंगे।
Post Views: 233






