नहीं थम रही वाहन चोरी की वारदातें, बीकानेर में गाड़ी चोरी, नोखा से दो बाइक चोरी, मामले दर्ज - Nidar India

नहीं थम रही वाहन चोरी की वारदातें, बीकानेर में गाड़ी चोरी, नोखा से दो बाइक चोरी, मामले दर्ज

बीकानेरNidarindia.com
जिले में वाहन चोर सक्रिय है। पलक झपकते ही वाहनों पर हाथ साफ कर देते हैं। तीन ताजे मामले सामने आए हैं।

पहला मामला : परिवादी जयनारायण व्यास कॉलोनी निवासी उम्मेदाराम मेघवाल ने व्यास कॉलोनी थाने में दर्ज कराया है। परिवादी का आरोप है कि २४ नवंबर को रात साढ़े १० बजे वे अपने घर पर थे और गाड़ी बाहर खड़ी थी। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

दूसरा मामला : नोखा निवासी परिवादी अशोक कुमार स्वामी ने नोखा थाने में दर्ज कराया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि ९ अक्टूबर को नवलीगेट से उसकी मोटरसाइकिल कोई अज्ञात चुरा कर ले गया।

तीसरा मामला : सुशील शर्मा पुत्र मुन्नालाल ने नोखा थाने में दर्ज कराया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि ६ दिसंबर को गट्टाणी सत्संग भवन के आगे से उनकी मोटरसाइकिल पर कोई अज्ञात व्यक्ति हाथ साफ कर गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *