आमजन की खुशहाली के लिए कांग्रेस ने जारी की है सात गारंटी, मैने तो हर चुनाव में केवल बीकानेर के विकास की बात कही है : डॉ.कल्ला - Nidar India

आमजन की खुशहाली के लिए कांग्रेस ने जारी की है सात गारंटी, मैने तो हर चुनाव में केवल बीकानेर के विकास की बात कही है : डॉ.कल्ला

बीकानेरNidarindia.com

पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ.बुलाकी दास कल्ला ने कहा है कि उन्होंने चुनाव में हमेशा ही बीकानेर के विकास की बात कही है। आगे भी विकास का सिलसिला जारी रहेगा। डॉ.कल्ला ने यह बात सोमवार शाम को नुक्कड़ सभाएं हुई। इस दौरान हर्षों का चौक, व्यापारियान में हुई नुक्कड़ सभा में क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कही।

वहीं जनसम्पर्क के क्रम में मंगलवार को आसानियों का चौक, रघुनाथसर कुआं, मालियों का मोहल्ला सहित क्षेत्रों में आज लोगों से संवाद किया। सोमवार रात हुई नुक्कड़ सभाओं में उन्होंने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने इस बार भी जनता को सात गारंटियां दी है। उन्होंने कहा कि वो भी बीकानेर के लिए सात वचन जारी करने जा रहा हूं।

 

कल्ला ने कहा कि आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से बीकानेर आज विकास के पायदान पर है। डॉ.कल्ला ने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग को फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि वो ३६ कौमों को साथ लेकर चलते है। जहां तक विकास की बात है तो हर वर्ग के काम कराए हैं। डॉ.कल्ला ने बीकानेर में भी चिकित्सा के क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए हैं। इसमें जनता क्लिनिक धरणीधर, सुजानेदसर बनाई है जिसमें आसपास के लोगों को उपचार का लाभ मिल रहा है। पीबीएम अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए विधायक कोटे से ई-रिक्शा की व्यवस्था की है जिसकी लागत 16 लाख है। सांखला फाटक और कोटगेट फाटक की समस्या के समाधान के लिए 35 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। उन्होंने कहा कि आपके स्नेह और प्रेम से अभिभूत हूं और जो काम मैने कराए है, उनके दम पर ही आप से समर्थन मांगने आया हूं।

जगह-जगह हुआ अभिनंदन…


इस मौके पर लोगों ने डॉ.कल्ला का कई स्थानों पर अभिनंदन किया गया। बड़ी संख्या में शामिल हुए लोगों ने कल्ला को समर्थन का भरोसा दिलाया। डॉ.कल्ला ने कहा कि मैंने इस शहर के लिए दिन-रात काम और संघर्ष किया है, अपना खून-पसीना देकर इसे सींचा है, इस शहर के सुख में हँसा हूँ, दुख में रोया हूँ। मैं केवल और केवल शहर के लिए किए अपने कामों के लिए वोट और समर्थन मांगने का कलेजा और हिम्मत रखता हूँ।

पाश्र्वनाथ जैन मंदिर में लगाई धोक
डॉ.बीड़ी कल्ला ने मंगलवार को आसानियों के चौक में स्थित पाश्र्वनाथ जैन मंदिर में धोक लगाई और शहर की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर आसपास के क्षेत्रवासियों ने डॉ.कल्ला से संवाद किया। कल्ला ने कहा कि लोगों के लिए सेवा के लिए वो सदैव तत्पर है।

हर्षों के चौक में अभिनंदन…

जनसम्पर्क के इसी क्रम में सोमवार शाम को हर्षों के चौक में लोगों ने डॉ.कल्ला का अभिनंदन किया। साथ ही समर्थन का भरोसा दिलाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
डॉ.कल्ला ने कहा कि मैं आपकेे प्रेम और स्नहे से अभिभूत हूं। काम किया है, उसी के आधार पर आपका समर्थन मांगने के लिए आया हूं। इस मौके पर बड़ी संख्या में हर्षों के चौक में लोगों का सैलाब उमड़ा।

कल्ला के समर्थन में वाहन रैली कल

पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.बुलाकी दास कल्ला के समर्थन में एक वाहन रैली बुधवार (22-11-2023) को दोपहर 12 से निकाली जाएगी। राजीव यूथ क्लब के तत्वावधान में होने वाली रैली को लेकर तैयारिया चल रही है। यह रैली एमएम ग्राउण्ड से शुरू होगी। यह गोकुल सर्किल, नत्थूसर गेट, बारहगुवाड़, सदाफतेह, रत्ताणी व्यासों का चौक, सेवगों का चौक, भट्ठड़ों का चौक, आचार्यों का चौक, बड़ा बाजार, रांगड़ी चौक, ठंठेरा रोड, सिटी कोतवाली, लेडी एल्गिन स्कूल, सार्दुल स्कूल, कोटगेट, जोशीवाड़ा, दाऊजी मंदिर, तेलीवाड़ा, मोहता चौक, हर्षों का चौक, मूंधड़ा चौक, दम्माणी चौक, लालाणी व्यासों का चौक, गोपीनाथ भवन, जनार्दन कल्ला की गली पहुंचकर समाप्त होगी।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *