बीकानेरNidarindia.com कोड़मदेसर भैरूंजी के दर्शन को जा रहे परिवार की टैक्सी को एक कैम्पर गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे टैक्सी में सवार एक महिला घायल हो गई। इस संबंध में परिवादी मुक्ता प्रसाद निवासी ललित कुमार मेघवाल ने नाल थाने में मामला दर्ज कराया है।

उसने पुलिस को बताया कि 24 सितंबर को परिवादी की माताजी और परिवारजन कोड़मदेसर भैरूंजी के दर्शन के लिए टैक्सी से जा रहे थे। इस दौरान कोड़मदेसर फांटे की तरफ मुडऩे लगे तो गजनेर की ओर से आ रही कैम्पर गाड़ी ने टक्कर मार दी जिससे परिवादी की माताजी के चौटें आई, उनक उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
Post Views: 143






