क्राइम : अवैध डोडा पोस्त सहित पांच आरोपी गिरफ्तार, 51किलो 50 ग्राम डोडा पोस्त बरामद - Nidar India

क्राइम : अवैध डोडा पोस्त सहित पांच आरोपी गिरफ्तार, 51किलो 50 ग्राम डोडा पोस्त बरामद

बीकानेरNidarindia.com जामसर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 51 किलो 50 ग्राम डोडा पोस्त सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने गश्त के दौरान 10 अगस्त को जामसर रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी जसविन्द्र कौर पत्नी मलकित सिंह रायसिख उम्र 25 साल निवासी गांव कटियावाली, पंजाब, इन्द्रपाल सिह पुत्र प्रितम सिंह उम्र 30 साल निवासी खुनणकला, पंजाब, जसविन्द्र सिह पुत्र बलवीरसिह उम्र 27 साल निवासी गांव मौला,पंजाब ,लवप्रित सिह पुत्र गुरदीप सिह राठौड़ सिख उम्र 20 साल निवासी गांव माहलम,फिरोजपुर पंजाब और कर्णसिह पुत्र अजीत सिह उम्र 25 साल निवासी चक 16 एफ गुरू की ढाणी मटिली राठान, श्रीगंगानगर से 51 किलो 50 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है।

पांचों आरोपयों को 11 अगस्त को न्यायालय में पेश किया। इस प्रकरण का अनुसंधान महाजन थानधिकारी गणेश कुमार कर रहे हैं।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *