दुष्कर्म-मर्डर प्रकरण : मुख्य आरोपी पर पुलिस ने घोषित किया 40 हजार रुपए का नकद इनाम, - Nidar India

दुष्कर्म-मर्डर प्रकरण : मुख्य आरोपी पर पुलिस ने घोषित किया 40 हजार रुपए का नकद इनाम,

दो आरोपी पांच दिन के रिमांड पर, एसपी ने जारी किया मुख्य आरोपी का लुक आउट नोटिस…

बीकानेरNidarindia.comखाजूवाला में युवती से दुष्कर्म-मर्डर केस के मुख्य आरोपी पर पुलिस ने 40 हजार रुपए का नकद इनाम घोषित किया है। साथ ही उक्त प्रकरण में आरोपी मनोज (सेवा से बर्खास्त कांस्टेबल) और दूसरे आरोपी राकेश को पांच दिन के रिमांड पर लिया है।

वहीं पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश की ओर से जारी अपडेट के अनुसार गिरफ्तार के भय से रुहपोश वांछित अपराधी दिनेश बिश्नोई को बंदी बनवाने या बंदी बनवाने के लिए सही सूचना देने वाले को 40 हजार रुपए का नकद इनाम प्रदान किया जाएगा। पूर्व में इनाम की राशि 25 हजार थी, जिसे बढ़ाकर 40 हजार किया गया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आईजी ने कहा कि किसी भी अपराधी को छुपाना अथवा अपने यहां संरक्षण देना भी कानूनन अपराध है। वांछित आरोपी को सहयोग करने वालों के खिलाफ भी विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लुक आउट नोटिस जारी…

जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने आरोपी दिनेश के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि बीकानेर पुलिस आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *