हादसा : कपिल सरोवर में स्नान करते हुए व्यक्ति डूबा, हुई मौत - Nidar India

हादसा : कपिल सरोवर में स्नान करते हुए व्यक्ति डूबा, हुई मौत

बीकानेरNidarindia.com कपिल सरोवर के मुख्य घाट पर स्नान के दौरान पांव फिसलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव को सरोवर से निकालकर मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया।

कोलायत एसएचओ बलवंत कुमार के अनुसार बुधवार सुबह 6 बजे कपिल सरोवर के मुख्य घाट पर एक व्यक्ति के डूबने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त बीकानेर मोहता चौक निवासी प्रेम प्रकाश शर्मा (40) के रूप में हुई। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है, परिजनों को इत्तला देने पर परिजन कोलायत पहुंच गए थे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *