बीकानेर : महेश नवमी 29 मई को मनाई जाएगी, होंगे कई कार्यक्रम... - Nidar India

बीकानेर : महेश नवमी 29 मई को मनाई जाएगी, होंगे कई कार्यक्रम…

बीकानेरNidarindia.com माहेश्वरी समाज का उत्पत्ति दिवस महेश नवमी का पर्व 29 मई को मनाया जाएगा।

इस दिन कई कार्यक्रम होंगे। श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल के तत्वाधान में माहेश्वरी समाज पूरे दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करेगा। मंडल के अध्यक्ष सत्यनारायण राठी ने बताया कि सुबह 8 बजे सर्वप्रथम मरूनायक चौक स्थित मंडल के कार्यालय में पूजा अर्चना,कलम-दवात व तराजू की पूजा की जाएगी। इसके बाद सुबह 10 बजे विश्वकर्मा गेट के बाहर स्थित बिन्नाणी बगीची में भगवान शिव का विशेष अभिषेक किया जाएगा। वहीं शाम 5 बजे सोनगिरी कुंआ स्थित महेश भवन से सचेतन झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी।

यह डागा चौक,बिन्नाणी चौक,तेलीवाड़ा,मोहता चौक,मून्धड़ा चौक,दम्माणी चौक,गोपीनाथ भवन,बीके स्कूल,जस्सूसर गेट होते हुए लक्ष्मीनाथ मंदिर माहेश्वरी सदन पहुंचेगी। शोभायात्रा में सभी आयु वर्ग के माहेश्वरी समाज के गणमान्य शामिल होंगे। बाद में सामूहिक रूप से सभी भगवान शिव परिवार की पूजा अर्चना व आरती करेंगे। व्यवसायी जुगल राठी ने बताया कि रात 8 बजे से पूगल रोड स्थित माखन भोग में भजन संध्या आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर महाप्रसाद का भी आयोजन होगा। इसके अलावा रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।

पोस्टर का हुआ विमोचन…

रविवार को महेश भवन में कार्यक्रम को लेकर पोस्टर का विमोचन किया गया। इस मौके पर मंडल मंत्री सुशील करनाणी,जगदीश कोठारी,पवन राठी,घनश्याम कोठारी,रामकिशन राठी,घनश्याम कल्याणी,प्रो नरसिंह बिन्नाणी,किशन चांडक,नारायण डागा,रामकिशन डागा,निपुण राठी,योगेश लढ्ढा,राम कुमार राठी,शिव प्रसाद राठी व अनिल सोनी सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *