बीकानेर : वेटरनरी स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश नीट के माध्यम से होगा, आगामी सत्र में लागू होगी व्यवस्था... - Nidar India

बीकानेर : वेटरनरी स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश नीट के माध्यम से होगा, आगामी सत्र में लागू होगी व्यवस्था…

बीकानेरNidarIndia.com वेटरनरी विश्वविद्यालय के संघटक एवं सम्बद्ध वेटरनरी कॉलेजों में उपलब्ध सीटों पर बी.वी.एस.सी. एण्ड ए.एच. डिग्री पाठ्यक्रम (सत्र 2023-24) में प्रवेश आवंटन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एन.टी.ए.) की ओर से आयोजित नीट परीक्षा (2023) परीक्षा की वरीयता सूची के अनुसार किया जाएगा।

चैयरमैन स्नातक प्रवेश मण्डल प्रो. ए.पी. सिंह ने बताया कि आगामी सत्र (2023-24) के लिए वेटरनरी विश्वविद्यालय अलग से आर.पी.वी.टी. परीक्षा आयोजित नहीं करवाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रबन्धन मण्डल की बैठक में निर्णय लिया जा चुका हैं।

आगामी सत्र (2023-24) से बी.वी.एस.सी. एण्ड ए.एच. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को नीट परीक्षा देना अनिवार्य रहेगा। अभ्यर्थियों ने नीट परीक्षा 2023-24 में प्राप्त वरीयता क्रम एवं राज्य सरकार की प्रवेश नीति के अनुसार वेटरनरी विश्वविद्यालय के विभिन्न संघटक एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश सुनिश्चित किए जाएंगे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *