बीकानेरNidarIndia.com सर्दी के मौसम में चोरों की चांदी कट रही है। सर्द रातों में चोर अपनी वारदात को आसानी से अंजाम दे रहे हैं, वहीं जिले में मोटरसाइकिल चोर गिरोह भी सक्रिय है। आए दिन बाइक चोरी की घटना बढ़ती जा रही है।



नापासर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में नोखा के सिनियाला निवासी सीताराम
(२४) गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अब तक 29 मोटरसाइकिलें बरामद की जा चुकी है। अभी भी सीताराम से पूछताछ जारी है, पुलिस को अन्य कई चोरी की घटनाएं खुलने की आशंका है।
रेंज के महानिरीक्षक ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक अधीक्षक योगेश यादव के निर्देशन में गठित टीम ने मोटरसाईकिल चोरो की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सूचनाएं संकलन कर कृष्ण कुमार हैडकानि के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इसने कार्रवाई करते हुए सीताराम पुत्र नारायणराम जाति जाट (लेघा) उम्र 24 साल निवासी सिनियाला तहसील नोखा को गिरफ्तार किया गया। इस आरोपी से पूर्व में 25 मोटरसाइकिलें बरामद की जा चुकी है, अब इसकी इतला पर 04 मोटरसाइकिलें और बरामद की जा चुकी है। ऐसे में अब तक चोरी की गई २९ बरामद की जा चुकी है।






