बीकानेरNidarIndia.com होलाष्ट में मंचित होने वाली लोक नाट्य विधा रम्मतों का पूर्वाभ्यास शहर में शुरू हो गया है। अलग-अलग मोहल्लों में रम्मतों का मंचन होली पर होता है।

चौथानी ओझा चौक में स्थित हनुमान मंदिर में उस्ताद जमनादास कल्ला की स्वांग मेहरी रम्मत का पूर्वाभ्यास शुरू किया गया। इसमें वरिष्ठ कलाकारों के साथ ही युवाओं ने भागीदारी निभाई।
एडवोकेट मदन गोपाल व्यास और श्यामसुंदर ओझा के नेतृत्व में शुरू हुए पूर्वाभ्यास में कवि पूनमचंद उर्फ जम्मू मस्तान ने विधिवत भगवान गणेश,सरस्वती माता और वाद्य यंत्रों का पूजन किया। मौके पर सूर्य प्रकाश ओझा,नारायण ओझा,नगाड़ा वादक बंटी ओझा,शत्रुघन,मनमोहन,शंकर,बसंत,कान्हा सहित कलाकारों ने भागीदारी निभाई।
Post Views: 152






