बीकानेरNidarIndia.com ग्रेड पे की मांग को लेकर आक्रोशित कर्मचारियों का पैदल मार्च आज तीसरे दिन भी जारी रहा। अखिल राजस्थान बाबू एकता मंच के तत्वावधान में चल रहे आंदोलन को प्रदेश के अन्य जिलों के कार्मिकों का भी समर्थन मिल रहा है।

इस दौरान शनिवार सुबह रतनगढ में कर्मचारी सथियों ने पैदल मार्च पर निकले पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस मौके पर मंच के मदनमोहन व्यास ने कहा कि जयपुर बीते माह इसी मांग को लेकर बीकानेर से पैदल मार्च शुरू किया गया था, लेकिन परसनेऊ तक पहुंचने पर काबिना मंत्री ने जयपुर वार्ता के लिए बुलाया था। इसके बाद कई चरणों में उच्च अधिकारियों से लेकर सीएम तक से वार्ता हो चुकी है, मगर किसी तरह का निर्णय नहीं हुआ, इससे खफा होकर 24 नवंबर से एक बार फिर से परसनेऊ से पैदल मार्च शुरू किया गया है।
प्रदेश संयोजक कमल नारायण आचार्य ने रतनगढ़ में कार्मिकों का आभार जताते हुए कहा कि ग्रेड पे 3600 के आदेश शासन स्तर से जारी कर प्रति मंच को नहीं दी गई, इस कारण मजबूर होकर पूर्व घोषणानुसार पैदल मार्च स्थगित स्थान से पुन: शुरू कर दिया गया है, मांगे पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
मंच के उप संयोजक एवं प्रदेश प्रवक्ता गिरजा शंकर आचार्य ने बताया कि पैदल मार्च को पूरे राजस्थान के बाबूओं का पुरजोर समर्थन मिल रहा है, जिससे पैदल मार्च कर रहे आंदोलनकारियों का हौंसला अफजाई हो रही है।






