बीकानेरNidarIndia.com राजस्थान बाबू एकता मंच ने एक बार फिर से राज्य सरकार को चेताया है कि संगठन की मांग अनुसार यदि ग्रेड पे ३६०० की मांग को पूरा नहीं किया गया, तो वो दोबारा से जयपुर तक की पूर्व पद यात्रा को चूरू से शुरू कर देंगे, संगठन के पदाधिकारियों ने यह बात रविवार को जोधपुर को प्रदेश के मुखिया अशोक के समक्ष कही, बाबू एकता मंच का प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश संयोजक कमल नारायण आचार्य प्रदेश संरक्षक मदनमोहन व्यास एवं उप संयोजक गिरजा शंकर आचार्य जोधपुर के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की और एक सूत्रीय मांग ग्रेड पे 3600 के लिए आंदोलन का नोटिस देकर वार्ता की।

मंच के प्रदेश संरक्षक मदनमोहन व्यास ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि ग्रेड पे 3600 की मांग को लेकर बीकानेर से जयपुर पैदल मार्च 108 किलोमीटर के बाद यात्रा आंदोलन स्थगित कर काबिना बीडी कल्ला, मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव वित्त,कार्मिक सचिव एवं खेमराज चौधरी कमेटी से दो चरणों में विस्तार से तथ्यों सहित वार्ता हो चुकी है, सभी ने इस मांग पर सहमति जताई थी, प्रदेश संयोजक कमल नारायण आचार्य ने बताया कि सीएम को अवगत करया है कि यदि 23 नवंबर तक ग्रेड पे 3600 के आदेश शासन स्तर से जारी किए जाए, नहीं तो मजबूर होकर फिर पैदल मार्च को पूर्व स्थगित स्थान परसनेउ चूरू से 24 नवंबर को शुरू कर दिया जाएगा।





